Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या:घर के अंदर फर्श पर पड़ी मिली लाश, दोस्त के साथ मिलकर पोते ने गहने-कैश लूटा

जयपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या:घर के अंदर फर्श पर पड़ी मिली लाश, दोस्त के साथ मिलकर पोते ने गहने-कैश लूटा

जयपुर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घर के अंदर फर्श पर उसकी लाश पड़ी हुई मिली थी। दोस्त के साथ लूट की वारदात करने पोता घर में घुसा था। विरोध करने पर लोहे की रॉड से दादी की हत्या कर गहने-कैश लूटकर फरार हो गया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में रविवार शाम नाबालिग पोते और उसके दोस्त को पकड़ा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया- गोकुलपुरा निवासी सुरेश कुमावत (36) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सुरेश का कहना है- शिल्प कॉलोनी झोटवाड़ा में रहने वाली उनकी दादी नानगी देवी (70) की हत्या की गई है। वह अपने तीन बेटों के परिवार के साथ रहती थी। 10 मई को दोपहर दादी नानगी देवी घर में अकेली थी। दोपहर करीब 1 बजे लूट की नीयत से बदमाश घर में घुसे। लोहे की रॉड से बदमाशों ने कमरों में रखे बक्सों के लॉक तोड़ दिए। बक्सों में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश लूट लिया। दादी नानगी देवी के विरोध करने पर उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर मार डाला।

घर में मिली दादी की लाश
सुरेश का कहना है- करीब 15 मिनट बाद चाचा अवतार किशन घर पहुंचे। घर के अंदर फर्श पर दादी नानगी की लाश पड़ी हुई थी। उनके मुंह पर खून के निशान थे। बक्सों के लॉक टूटे होने के साथ उसमें रखे गहने-कैश गायब थे। दादी की लाश के पास लोहे की रॉड और पत्ती पड़ी हुई थी। हत्या की सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके सबूत जुटाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

दोस्त के साथ मिलकर पोते ने की हत्या
पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला नानगी की हत्या की गई है। घर के बरामदे में नानगी का टूटा हुआ चश्मा चुड़िया पड़ी मिली। परिवारिक सदस्यों से पूछताछ करने पर नाबालिग पोते पर शक गया। परिजनों का कहना था कि गत फरवरी महीने में नाबालिग पोते ने घर से 2.50 लाख रुपए चुरा थे। पुलिस टीम ने फरार नाबालिग पोते को ढूंढकर पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग ने अपने दोस्त शहजात के साथ जुर्म करना कबूल कर लिया। पुलिस ने रविवार शाम आरोपी दोस्त शहजात (21) निवासी अग्रवालों का मोहल्ला झोटवाड़ा को अरेस्ट कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश