केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट आने को लेकर स्टूडेंट काफी उत्साहित नजर आए। देश भर में अजमेर रीजन का 10वां स्थान रहा।

पाली की इशिता भंडारी ने 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फालना की रिधिमा बोहरा के 12वीं में 93.3 प्रतिशत बने। फालना के कवि कुंमार कलाल के 91% बने। फालना के सेंटपॉल स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले युवराज सिंह सोनिगरा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स इन वेबसाइट से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं- वेब पोर्टल वेबसाइट की लोडिंग स्पीड स्लो होने या साइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। www.results.nic.in www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in, examresults.com उमंग ऐप स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट उमंग मोबाइल प्लेटफॉर्म या उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड, iOS और विंडोज-आधारित स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। SMS स्टूडेंट्स बोर्ड के परिणाम SMS के जरिए भी देख सकेंगे। इसके लिए अपने मोबाइल पर cbse12 टाइप कर 7738299899 पर भेजें। टेलीफोन और IVRS स्टूडेंट्स टेलीफोन कॉल या इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) के जरिए भी अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड के दिए नंबर पर कॉल करना होगा। दिल्ली के स्टूडेंट्स 24300699 पर कॉल कर नतीजे पता कर सकते हैं। जबकि, देश के अन्य हिस्सों से स्टूडेंट्स 011 – 24300699 के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे

मार्क्स वैरीफिकेशन, फोटो कॉपी व पुनर्मूल्यांकन के लिए करें आवेदन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2024 की 10वीं व 12 वीं परीक्षा का परिणाम घोषित करने से पहले ही परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंकों के सत्यापन के लिए प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया था। इसके अनुसार परिणाम घोषित होने की तिथि से चौथे दिन से 8वें दिन तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसी तरह उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के लिए परिणाम घोषित होने की तिथि से 19वें दिन से 20 वें दिन तक तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए परिणाम घोषित होने की तिथि से 24वें दिन से 25 वें दिन तक आवेदन कर सकेंगे।






