Home » राजस्थान » सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड:इतिहास में पहली बार स्टैंडर्ड सोना पंहुचा 76,000, चांदी हुई 92 हजार पार

सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड:इतिहास में पहली बार स्टैंडर्ड सोना पंहुचा 76,000, चांदी हुई 92 हजार पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठापटक और भारत में जारी लोकसभा चुनाव के बीच सोने और चांदी की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार रुपए पर पहुंच गई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में 3450 का इजाफा हुआ है। जिसके बाद प्रति किलो चांदी की कीमत बढ़ाकर 92 हजार 100 रुपए पर आ गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सोने और चांदी की कीमत में और इजाफा होने की संभावना बनी हुई है।

जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के राकेश खंडेलवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चल रहे विवाद और भारत में जारी लोकसभा चुनाव की वजह से शेयर मार्केट में मंदी का दौर है। जिसकी वजह से आम आदमी सोने और चांदी में निवेश करना पसंद कर रहा है। इसके साथ ही दुनियाभर में बढ़ रहे तनाव के बाद वित्तीय अनिश्चितता के हालात पैदा होने का डर सबको सत्ता रहा है। जिसकी वजह से दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। जिसका चांदी को भी सपोर्ट मिल रहा है। यहीं कारण है महंगा होने के बावजूद दिनों दिन सोने और चांदी में निवेश बढ़ा है। ऐसे में जून के शुरुवाती सप्ताह तक बाजार में इस तरह के हालत देखने को मिल सकते है। जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76 हजार रुपए पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 71 हजार 400 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 61 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 50 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत बढ़कर 92 हजार 100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान-:

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉल मार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश