Poola Jada
Home » राजस्थान » इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, 12 वाहन जलकर कबाड़ हुए:धुएं के कारण फ्लैट में फंसे 40 लोगों का दम घुटने लगा, पार्किंग में खड़ी बाइक-कार जल गईं

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, 12 वाहन जलकर कबाड़ हुए:धुएं के कारण फ्लैट में फंसे 40 लोगों का दम घुटने लगा, पार्किंग में खड़ी बाइक-कार जल गईं

जयपुर के एक अपार्टमेंट की पार्किंग में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अचानक धुआं उठने से 40 लोग अपार्टमेंट में फंस गए। जिन्हें दमकल की मदद से बाहर निकाला गया। मुहाना थाना पुलिस ने दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। इस बीच अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया। आग के कारण पार्किंग में खड़े 12 वाहन जलकर कबाड़ हो गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में आग लग गई थी। इस आग में पार्किंग में खड़े बाकी वाहन भी जल गए।

पुलिस ने बताया- मुहाना मंडी के गेट नंबर-3 के पास भारत अपार्टमेंट स्थित है। सुबह करीब 9 बजे अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों में पास खड़ी बाइक्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। पार्किंग में खड़ी बाइक्स, स्कूटी और एक कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों के साथ ही धुएं का गुबार उठने लगा।

अपार्टमेंट में फंसे लोगों को निकाला बाहर

धुआं उठने से अपार्टमेंट के लोगों का दम घुटने लगा। अफरा तफरी मचने लगी। अपार्टमेंट की पार्किंग में आग लगने की सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया। पार्किंग में सीढ़ियों व लिफ्ट के पास पानी की बाछौर की गई। इसके बाद अपार्टमेंट में फंसे 35-40 लोगों को जैसे-तैसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पार्किंग में खड़ी 10 बाइक, एक स्कूटी और एक कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई।

धूएं के कारण सांस लेने में होने लगी थी परेशानी

CFO गौत्तम लाल ने बताया- अपार्टमेंट की पार्किंग में आग लगने के कारण धुंआ ऊपर की ओर उठने लगा था। इससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का सांस लेने में दिक्कत होने लगा थी। जैसे-तैसे सीढ़ियों के पास की आग बुझाकर सभी को बाहर निकाला गया। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया था।

ACP (मानसरोवर) संजय शर्मा ने बताया- आग की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड दोनों समय पर पहुंच गई थी। अपार्टमेंट में फंसे लोगों के पास जाकर सुरक्षित निकला गया। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश