Home » अंतर्राष्ट्रीय » राजहंस के झुंड से टकराया विमान, 36 मरे

राजहंस के झुंड से टकराया विमान, 36 मरे

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक विमान राजहंस (Flamingo) के झुंड से टकरा गया। इससे 36 पक्षियों की जान चली गई है। मुंबई के घाटकोपर के लक्ष्मी नगर इलाके में एमिरेट्स का एक विमान पक्षियों के झुंड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ओर जहां 36 पक्षियों की मौत हो गई, वहीं विमान को भी भारी नुकसान पहुंचा। इसलिए विमान को तुरंत उतारा गया। विमान के सभी यात्री और केबिन क्रू सुरक्षित हैं।

मुंबई एयरपोर्ट के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर एमिरेट्स की फ्लाइट ईके 508 पक्षियों के झुंड से टकरा गई। इसके बाद विमान सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। सोमवार देर रात तक खोज जारी रहने पर करीब 29 राजहंस के शव मिले, जबकि मंगलवार सुबह चार से पांच और शव मिले। एयरलाइन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मुंबई और नवी मुंबई के तटीय एरिया राजहंस के प्रसिद्ध निवास स्थान हैं। ये प्रवासी पक्षी दिसंबर के आसपास इन तटों पर पहुंचते हैं और मार्च-अप्रैल तक देखे जाते हैं। हाल के दिनों में राजहंस का निवास स्थान खतरे में पड़ गया है। इससे पहले भी यह बात सामने आई थी कि नवी मुंबई में साइन बोर्ड से टकराकर कुछ पक्षियों की मौत हो गई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश