Home » राजस्थान » राहुल को कोर्ट में पेश होने के लिए समन

राहुल को कोर्ट में पेश होने के लिए समन

लोकसभा चुनाव में जुटे राहुल गांधी को मंगलवार को रांची के एमपीएमएलए कोर्ट से झटका लगा है। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को फिजिकल तौर पर कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होगी, जिसमें राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा गया है। रांची कोर्ट में भाजपा नेता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की गवाही और ट्रायल के बाद राहुल गांधी को पहले भी समन जारी किया जा चुका है। राहुल गांधी ने निचली कोर्ट के समन को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। साल 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की की थी।

इसके बाद अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें फिर से नया समन जारी किया है। अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते। यह भाजपा में ही पॉसिबल है। इस टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए भाजपा नेता नवीन झा की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। इससे पहले नवीन झा ने लीगल नोटिस देकर राहुल गांधी से उनके द्वारा अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा था। माफी नहीं मांगे जाने पर उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में वाद दर्ज कराया, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास