Home » राजस्थान » पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में बड़ा एक्शन

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में बड़ा एक्शन

जयपुर/श्रीगंगानगर(सुनील शर्मा) पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया।श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ थाना पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर मोटी कमाई करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान छेड़ते हुए रविवार को राजपुरा पिपरेन निवासी तस्कर नवीन कुमार पुत्र मघाराम की अवैध कमाई से बनाई तीन प्रॉपर्टी को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए फ्रीज कर दिया गया।एसपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह व सीओ प्रतीक मील के सुपरविजन में एसएचओ सूरतगढ़ सुरेश कस्वां द्वारा की गई है। एनडीपीएस एक्ट के चालानशुदा आरोपी नवीन कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से कमायें पैसों से बनाया गया दो मंजिला आवासीय मकान,वाणिज्यिक भूखंड (दुकान) एवं पत्नी गायत्री देवी के नाम से खरीदी कृषि भूमि को थाना पुलिस की टीम ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के अंतर्गत फ्रीज कर दी है।
एसपी यादव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर नवीन कुमार को 13 अगस्त 2023 को सूरतगढ़ थाना पुलिस द्वारा 13500 ट्रामाडोल, 4900 अप्राजोलम नशीली टेबलेट एवं 18 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया था। जिसमें यह वर्तमान में जेल में बंद है।
एसपी गौरव यादव ने बताया कि कुछ ही समय में मोटी कमाई के लालच में काफी लोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो जाते हैं।इस प्रवृत्ति को खत्म करने एवं समाज को नशे के दलदल से बचने के लिए भविष्य में भी लगातार इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश