Home » राजस्थान » नशे के लिए चोरी करते चार युवक गिरफ्तार:पहले भी पकड़े जा चुके बदमाश, जेल से बाहर आने के बाद फिर करने लगे वारदात

नशे के लिए चोरी करते चार युवक गिरफ्तार:पहले भी पकड़े जा चुके बदमाश, जेल से बाहर आने के बाद फिर करने लगे वारदात

जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी का सामान और चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार चारों बदमाश पूर्व में भी चोरी की वारदात में शामिल होने पर गिरफ्तार हो चुके हैं। जेल से छूटने के बाद ये लोग दोबारा से वारदात करने लगते हैं।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- 18 मई को करणी विहार थाने पर पीड़ित रणजीत चौधरी ने रिपोर्ट दी थी की वह प्लॉट नं. 71 लता एन्कलेव गिरधारीपुरा धावास जयपुर में रहता हैं। 15 मई को वह किसी शादी में गया हुआ था। घर पर कोई नही था। पड़ोसी ने मैन गेट को रात 12 बजे बाहर से लॉक किया था। 16 मई को सुबह 4.45 बजे पड़ोसियों को ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद पता चला कि अज्ञात लोग मेरे घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। नगदी और जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इलाके में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए टीम को मौके पर भेज कर जांच शुरू की गई।

गठित टीम ने संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करते हुए घटना स्थल व महत्वपूर्ण रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए। तकनीकी सहायता से सूचना एकत्रित करते हुए चोरी करने वाले बदमाशों तक पहुंची। गिरफ्तार बदमाश पूर्व में भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

इन्हें गिरफ्तार किया

गौरव मीणा पुत्र बत्तीलाल मीणा उम्र 22 साल निवासी ग्राम धडांगा थाना नादौती जिला करौली हाल गांधीपथ पुलिस थाना करणी विहार जयपुर
जसवंत प्रजापति पुत्र मोहन लाल प्रजापति जाति प्रजापति उम्र 19 साल निवासी गांव जीतकीपुर तहसिन नादौती पुलिस थाना नादौती जिला गंगापुर सिटी राजस्थान हाल गली न. 16, बुध बाजार वाली गली, संगम विहार नई दिल्ली
अमित तिवाड़ी पुत्र जगदंबा प्रसाद तिवाडी जाति ब्राह्मण उम्र 31 साल निवासी गांव बिहारीपुर पुलिस थाना जुआथान जिला बलरामपुर उ.प्र. हाल म.नं. 56 मित्र विहार कॉलोनी पुलिस थाना करणी विहार जयपुर
आशीष कुमार पुत्र रामविजय पटेल जाति पटेल उम्र 19 साल निवासी गांव हरफूर कलां पुलिस थाना मेजर गंज जिला सौतामडी बिहार हाल किरायेदार गिरधारीपुरा पुलिस थाना करणी विहार

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश