जयपुर(सुनील शर्मा)* जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निजी खातेदारी करीब 19 बीघा कृषि भूमि पर 04 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतःध्वस्तीकरण किया गया,मंदिर माफी की करीब 06 बीघा पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतःध्वस्तीकरण,नगर निगम, यातायात के साथ सामूहिक अभियान के तहत झारखण्ड महादेव सर्किल से खातीपुरा तिराहा से लता सर्किल तक करीब 04 किमी.तक रोड़ सीमाओं को करवाया कब्जा-अतिक्रमण एवं नगर निगम,यातायात के साथ सामूहिक अभियान के तहत बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट तक करीब 02 किमी तक रोड़ सीमाओं को करवाया कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया
प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 27.05.2024 को जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बेनाड़ रोड़, बोयतावाला,जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘प्रेम नगर’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें,बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित निवारू रोड़,पीथावास,लालचन्दपुरा, जिला जयपुर में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘मनु वाटिका-बी’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बेनाड़ रोड़,गेल इण्डिया के पीछे,जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘शिव नगर-13’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम भम्भोरी,जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चक बासड़ी गेल इण्डिया के पीछे, जिला जयपुर में करीब 06 बीघा मंदिर माफी की भूमि पर ही बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

उक्त कार्यवाहियां प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 25.05.2024 को नगर निगम, यातायात के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन-06,07 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित झारखण्ड महादेव सर्किल से खातीपुरा तिराहा से लता सर्किल तक करीब 04 किमी.तक अवैध रूप से कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 70 स्थानों पर लगाये गये थडी ठेले, त्रिपाल,होर्डिग,साइन बोर्ड,टेबल कुर्सियां इत्यादि अवैध कब्जे-अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान का आयोजन कर जोन-06, 07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रणमण मुक्त कराया गया।

प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 26.05.2024 को नगर निगम, यातायात के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन-01,02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट तक करीब 02 किमी.तक अवैध रूप से कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 50 स्थानों पर लगाये गये थडी ठेले,त्रिपाल,होर्डिग,साइन बोर्ड,टेबल कुर्सियां इत्यादि अवैध कब्जे-अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान का आयोजन कर जोन-01, 02 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रणमण मुक्त कराया गया।
उक्त कार्यवाहियां नगर निगम का जाप्ता व यातायात पुलिस जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।






