जयपुर, 27 मई, सोमवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की एस.आई.डब्ल्यू. जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये ओमप्रकाश मीणा, लेखाकार (संविदाकर्मी), एस.डी.एम. कोटपूतली कार्यालय में स्थित एन.एच.ए.आई. कार्यालय, जिला कोटपुतली को परिवादी से 17 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर की एस.आई.डब्ल्यू. इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी भूमि अवाप्ति के मामले में मुआवजा राशि दिलवाने के एवज में ओमप्रकाश मीणा, लेखाकार (संविदाकर्मी), एस.डी.एम. कोटपुतली कार्यालय में स्थित एन.एच.ए.आई. कार्यालय, जिला
कोटपुतली द्वारा 17 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में एसीबी जयपुर की एस.आई. डब्ल्यू इकाई के अति. पुलिस अधीक्षक ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस सुरेन्द्र पंचोली एवं कविता यादव, पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए ओमप्रकाश मीणा, लेखाकार (संविदाकर्मी), एस.डी.एम. कोटपुतली कार्यालय में स्थित एन. एच.ए.आई. कार्यालय, जिला कोटपूतली को परिवादी से 17 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।





