Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की नई पहल,जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की ‘‘सेवा ही संगठन‘‘ मुहिम

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की नई पहल,जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की ‘‘सेवा ही संगठन‘‘ मुहिम

जयपुर।।प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा ही संगठन अभियान की आज से शुरूआत की गई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर ‘‘सेवा ही संगठन‘‘ मुहिम से जुड़ने के लिए निर्देशित किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते आमजन को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आमजन की सहायता के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर 0141-2220841 पर कॉल कर आमजन अपनी समस्या दर्ज करवा सकते है।

भाजपा की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम जनता और सरकार के बीच संवाद का कार्य करेगा।इससे आमजन की समस्याओं का समाधान होगा।वहीं दूसरी ओर सेवा ही संगठन मुहिम के तहत प्रदेश के सार्वजनिक स्थानों,रेलवे स्टेशनों,बस स्टैंड,मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर आमजन को ठंडा पानी,शरबत सहित मुख्य सड़कों पर छाया की व्यवस्था की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान