Home » राजस्थान » भीषण गर्मी में पेट्रोल-पंप पर सुरक्षा के लिए डाला पानी

भीषण गर्मी में पेट्रोल-पंप पर सुरक्षा के लिए डाला पानी

जयपुर में टैंकर से पेट्रोल खाली करवाते वक्त सुरक्षा के लिए किया छिड़काव, आज रेड अलर्ट

जयपुर में नौतपा के 5वें दिन भी भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्मी के साथ लू चल सकती है।

आज दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं आम आदमी को परेशान कर सकती हैं। शाम को मौसम बदलेगा और तेज रफ्तार में हवा चल सकती है।

भीषण गर्मी के बीच जयपुर में एक ऑटो ड्राइवर ने सवारियों को राहत देने के लिए ऑटो पर खसखस की टाटियां लगाई है और इन पर पानी का छिड़काव किया जाता है। जब ऑटो चलता है तो गर्म हवा की जगह ठंडी हवा महसूस होती है। उधर, नगर निगम हेरिटेज ने भीषण गर्मी में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को छाछ पिलाकर राहत देने की कोशिश की।

जयपुर में 30-31 मई को बारिश की संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजधानी जयपुर में अगले 24 घंटे भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। तेज धूप के साथ लू आम जनता को परेशान कर सकती है।

30 और 31 मई के बीच राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजस्थान के उत्तरी भाग (शेखावाटी समेत जयपुर संभाग के कुछ इलाके शामिल) में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर तक भी पहुंच सकती है।

जयपुर में पिछले दिन पांच दिन का तापमान

तारीख तापमान
28 मई 46.6 डिग्री
27 मई 46.4 डिग्री
26 मई 45.6 डिग्री
25 मई 43.8 डिग्री
24 मई 42.8 डिग्री

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश