Home » राजस्थान » 2500 किलो जीरा चुराने वाला गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज में पहचान के बाद पकड़ा, नागौर का है रहने वाला

2500 किलो जीरा चुराने वाला गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज में पहचान के बाद पकड़ा, नागौर का है रहने वाला

जीरा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 2500 किलो जीरा चुराकर ले गया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का सुराग मिला था।

जोधपुर ग्रामीण की बोरुंदा थाना पुलिस ने जीरा चोरी के मामले में हरी सिंह राजपूत निवासी बोरुंदा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि 10 मई की रात को उसके गोदाम से 2500 किलो जीरा चोरी हो गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने आस-पास की जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। मामले में सुरेंद्र (26) पुत्र मदनलाल साद निवासी बीटन पुलिस थाना गोटन जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में चोरी की कई अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

पुलिस कार्रवाई में बोरुंदा थाना अधिकारी देवकिशन, हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, सुखी, कांस्टेबल रामराज, कॉन्स्टेबल बद्री नारायण, सुभाष, गौतम खदाव, रामनरेश शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास