Home » राजस्थान » ताव खातो तावड़ो ! राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

ताव खातो तावड़ो ! राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. चूरू में पारा 50.5 डिग्री पर पहुंच गया है. चूरू में 26 साल बाद इतना पारा दर्ज किया गया है. श्रीगंगानगर में 49.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. जबकि फलौदी, पिलानी और करौली में 49 डिग्री तक पारा पहुंच गया है.

तो वहीं जयपुर में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 46.6 डिग्री पर पहुंच गयाहै. आज मौसम विभाग ने 29-30 मई को झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को लू का असर हो कम जाएगा. 31 मई को पश्चिमी राजस्थान को छोड़ पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है. 1 जून को प्रदेश में अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है.

ताव खातो तावड़ो !

प्रदेश में जारी भीषण गर्मी का दौर जारी, चूरू में पारा पहुंचा 50.5 डिग्री पर, चूरू में 26 साल बाद इतना पारा किया गया….

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान