जयपुर: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की जुलाई में शादी होनी है. इससे पहले दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से लेकर 30 मई तक आयोजित हो रही है. इटली और फ्रांस के बीच समंदर में क्रूज ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ पर सफर करते प्री-वेडिंग होगी.
इटली के शहर पोरटोफिनो में एक जून को डिनर की खास व्यवस्थाएं की गई है. इस समारोह में शामिल होने डिप्टी सीएम दीया कुमारी इटली पहुंची हैं. यानी की अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग समारोह में दीया कुमारी भाग ले रही है. दीया कुमारी और नीता अंबानी के बीच बहुत ही मधुर संबंध हैं.
बता दें कि अनंत-राधिका के इस प्री-वेडिंग सेरेमनी सलमान खान से लेकर आलिया-रणबीर कपूर तक तमाम दिग्गज सितारे फंक्शन में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं.
गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर मे रिलायंस कंपनी के एनिमल रेस्क्यू सेंटर ‘वनतारा’ हुई थी. इस इवेंट पर तकरीबन 1250 करोड़ रुपए खर्च हुए थे.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग
जुलाई में होने वाली है अनंत-राधिका की शादी, इससे पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 से 30 मई तक हो रही आयोजित…






