Poola Jada
Home » राजस्थान » राहगीरों से लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

राहगीरों से लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

जयपुर /बाड़मेर 28 मई। शहर के बीएनसी चौराहे व स्टेशन रोड पर 26 व 27 मई की रात राह चलते व्यक्तियों से मारपीट कर लूट की तीन घटनाओं के मामले का डीएसटी व कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों सूरज कुमार प्रजापत पुत्र पोकराराम (19) एवं रोहित वाल्मीकि पुत्र किशन लाल (20) निवासी मोती नगर थाना रीको क्षेत्र बाड़मेर को बापर्दा गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि घटना के संबंध में माधासर निवासी जसाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि रात 3:00 बजे वह पैदल पैदल रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। पीछे से बाइक पर आए दो व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और नगदी व अंगूठी लूट कर भाग गये। दूसरी रिपोर्ट कैलिबर कंपनी नागाणा के कर्मचारी वीरेंद्र राठौड़ द्वारा दी गई कि रात 3:50 पर बीएनसी चौराहे पर बस से उतरकर कमरे की तरफ जा रहा था। तभी स्कूटी पर आए तो जवान लड़कों ने उसे पर चाकू से हमला किया और पैसे लूट ले गए।

इसी संबंध में तीसरे रिपोर्ट मायलो की बेरी धोरीमना निवासी गोपाल विश्नोई और उसके भाई गोविंद ने दी कि रात 11:00 बजे रेलवे स्टेशन से बाड़मेर आ रहे थे। रास्ते में स्कूटी पर आए दो युवकों ने हथियार से डरा धमका कर पैसे मांगे और मारपीट की। घटना में गोपाल के सिर में चोट लगने से घायल हो गया।

एसपी मीना ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ कोतवाली लेखराज व डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी विश्लेषण, आसूचना व तकनीकी सहायता से चंद घण्टों के अंदर अभियुक्तों को नामजद कर लिया।

नामजद आरोपी सूरज कुमार प्रजापत एवं रोहित वाल्मीकि को तलाश कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जिनसे घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की टीम अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश कुमार व सवाई सिंह की विशेष भूमिका रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश