Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में आज आंधी का अलर्ट:कल बारिश की संभावना, सात दिन लगातार चली हीटवेव से मिलेगी राहत

जयपुर में आज आंधी का अलर्ट:कल बारिश की संभावना, सात दिन लगातार चली हीटवेव से मिलेगी राहत

जयपुर में आज दोपहर बाद आंधी चल सकती है। इससे यहां तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। मौसम के बदलाव के साथ जयपुर में अगले कुछ दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

जयपुर में पिछले 6 दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। आज इसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। 3 जून तक जयपुर का तापमान 42 या उससे नीचे जाने की संभावना है। हालांकि 5-6 जून से वापस गर्मी बढ़ने लगेगी और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।

नौतपा में रही जबरदस्त गर्मी
25 मई से शुरू हुए नौतपा में अब तक जयपुर में गर्मी चरम पर रही। यहां 25 मई को तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो अगले दिन यानी 26 मई को बढ़कर 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 27 से 29 मई तक जयपुर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। 30 और 31 मई को यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

इन 7 दिनों में जयपुर में दिन में हीटवेव का दौर भी रहा। जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे महीन जयपुर में 7 दिन हीटवेव के रहे, जब यहां का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।

जयपुर में पिछले दिन 7 दिन का अधिकतम तापमान

तारीख तापमान
31 मई 45.0 डिग्री
30 मई 45.3 डिग्री
29 मई 46.0 डिग्री
28 मई 46.6 डिग्री
27 मई 46.4 डिग्री
26 मई 45.6 डिग्री
25 मई 43.8 डिग्री
24 मई 42.8 डिग्री

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश