Home » राजस्थान » शॉर्ट सर्किट से गोशाला में लगी आग, 600 गायें बचाई:250 क्विटल चारा जला; रातभर 5 दमकलों ने बुझाई आग

शॉर्ट सर्किट से गोशाला में लगी आग, 600 गायें बचाई:250 क्विटल चारा जला; रातभर 5 दमकलों ने बुझाई आग

श्रीगंगानगर की एक गोशाला में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग चारे वाले हिस्से में लगी इसलिए तेजी से फैली। गोशाला कर्मचारियों ने 600 गायों को बाड़ों से निकाला और गोशाला से दूर ले गए। आग ने तीन बाड़ों को चपेट में ले लिया। लगभग 250 क्लिंटल चारा जल गया। गोशाला को काफी नुकसान पहुंचा है। 5 फायर बिग्रेड ने शनिवार सुबह तक आग बुझाने के काम में लगी रहीं। दोपहर 12 बजे तक चारा सुलग रहा था।

घटना जिला के गजसिंहपुर में रेलवे स्टेशन के सामने ऋषि आश्रम के पास बनी श्री गोशाला में शुक्रवार शाम 6 बजे हुई।

गजसिंहपुरा थाना इंचार्ज राकेश सांखला ने बताया- शाम 6 बजे के करीब गोशाला में आग की सूचना मिली। जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने गोशाला के तीन शेड को चपेट में ले लिया। गोशाला के सेवादारों ने कुछ ही दूरी पर बाड़ों में बंधी गायों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया। सभी गायों को आग से बचा लिया गया लेकिन चारा जल गया।

फायर ऑफिसर मदन विश्नोई ने बताया- आग 3 शेड में लगी थी। हमने पहले 2 शेड की आग को कंट्रोल किया। 8 घंटे तक लगातार आग बुझाई। चारा अभी तक सुलग रहा है। दो दमकल अभी तक मौके पर छोड़ी हैं।

शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गोशाला में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों गेहूं कटाई के बाद गोशाला में चारे का स्टोरेज किया हुआ था। गोशाला में हुए शॉर्ट सर्किट से चारे के एक शेड ने आग पकड़ ली।

सेवादारों को कुछ देर बाद ही चारे से धुआं उठता दिखा। उन्हें आग लगने का अनुमान हो गया। उन्होंने आसपाास के लोगों को सूचना दी। गजसिंपुर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घटना स्थल तक पहुंचने का रास्ता संकरा था। ऐसे में जेसीबी बुलाकर गोशाला की टिनशेड की दीवार को तोड़ा गया। तब तक आग काफी तेजी से फैल चुकी थी।

इस दौरान गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

5 फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां जुटी। कल्पतरु पॉवर ट्रांसमिशन, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर और श्रीगंगागनर की दो गाड़ियां रात भर आग बुझाने में लगी रहीं। आग पर काफी हद तक काबू पा लेने के बाद शनिवार सुबह श्रीगंगानगर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी लौट गई।

आग शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक सुलगती रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा आसपास के ईंट भट्‌ठों के टैंकर भी आग बुझाने में जुटे। आग पर सुबह 5 बजे काबू पा लिया गया था।हालांकि सुबह 11 बजे तक चारा जलता रहा और रह-रहकर लपटें उठती रहीं।

पशुओं को दीवार तोड़कर बाहर निकला

गोशाला के जिस बाड़े में आग लगी, वहां से पशुओं का बाड़ा नजदीक ही है। ऐसे में एक दीवार तोड़कर पशुओं को वहां से निकाला गया। शुक्रवार रात तेज हवा नहीं चलने से बचाव हो गया। हवा चलती तो आसपास के दूसरे बाड़े चपेट में आ सकते थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश