Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » सड़क हादसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत:पत्नी-बच्चे सहित ड्राइवर की हालत गंभीर, ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था कोटा

सड़क हादसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत:पत्नी-बच्चे सहित ड्राइवर की हालत गंभीर, ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था कोटा

सड़क हादसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत हो गई। 3 लोग घायल हो गए। चार्टर्ड अकाउंटेंट ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ कोटा के भीमगंज मंडी जा रहा था। हादसा बूंदी जिले के हिडोंली क्षेत्र में जयपुर-कोटा हाईवे 52 पर हुआ

ट्रक में पीछे से टकराई कार
हिडोंली सीआई पवन मीणा ने बताया- सीए परिवार सहित अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। सीए मुंबई से जयपुर तक फ्लाइट में आया। इसके बाद कैब बुक कर भीमगंज मंडी जा रहा था। शनिवार सुबह 4 बजे चतरगंज के पास तेज स्पीड कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार सीए रजत रस्तोगी (40) पुत्र भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

मां-बेटे की हालत गंभीर
सीआई पवन मीणा ने बताया- हादसे में पत्नी अनुभा (38), बेटा अथर (8) और कार ड्राइवर कुलदीपक पुत्र जलजीत घायल हो गए। घायलों को हिडोंली के अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बूंदी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां-बेटे की हालत गंभीर होने पर दोनों को कोटा रेफर कर दिया।

पति-पत्नी मुंबई में कर रहे थे नौकरी
रजत और अनुभा अलवर निवासी हैं। मुंबई में रहकर दोनों सीए की जॉब कर रहे थे। शुक्रवार रात को ससुर की मौत की सूचना के बाद फ्लाइट से रात को मुंबई से जयपुर आए। वहां पर ऑनलाइन टैक्सी बुक करने के बाद कोटा जा रहे थे।

ससुराल में होगा अंतिम संस्कार
हिडोंली अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रजत की मौत के बाद ससुराल पक्ष में गमगीन माहौल है। रजत का अंतिम संस्कार ससुराल में ही किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश