Home » राष्ट्रीय » मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, पूरी लिस्ट में देखें किस नेता को कौनसा मंत्रालय मिला

मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, पूरी लिस्ट में देखें किस नेता को कौनसा मंत्रालय मिला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटबार किया है. गृह मंत्रालय अमित शाह, रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह. विदेश मंत्रालय फिर एस जयशंकर को दिया गया है. नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है.

—किसके हिस्से कौन-सा मंत्रालय—

—कैबिनेट मंत्रियों को मिले ये विभाग—
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए
– राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय
– अमित शाह को मिला गृह मंत्रालय
– नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
– जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
– शिवराज सिंह चौहान को कृषी मंत्रालय
– निर्मला सीतारामन को वित्त मंत्रालय
– एस जयशंकर ने को देश मंत्रालय
– मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया.
– एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और स्टील मंत्री
– पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी
– धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री
– जीतनराम मांझी को MSME मंत्री
– जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह को पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
– सर्वानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
– वीरेंद्र खटीक को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
– के राममोहन नायडू को सिविल एविएशन मंत्री
– प्रहलाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
– जुएल औरांव को जनजातीय मामलों के मंत्री
– गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्री
– अश्विनी वैष्णव को रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
– ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
– भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
– गजेंद्र सिंह शेखावत को कल्चर और टूरिज्म मंत्री
– अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बालविकास मंत्री
– किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
– हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री
– मनसुख मांडविया को श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री
– जी. किशन रेड्डी को कोयला और खान मंत्री
– चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग मंत्री
– सी. आर. पाटिल को जल शक्ति मंत्री

—स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को मिले ये विभाग—
– राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
– डॉ. जितेंद्र सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
– अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
– प्रतापराव गणपतराव जाधव को आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।
– जयंत चौधरी को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

—राज्य मंत्रियों को मिले ये विभाग—
– जितिन प्रसाद को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
– श्रीपद येसो नाइक को ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
– पंकज चौधरी को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
– कृष्ण पाल को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.
– रामदास अठावले को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
– राम नाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
– नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
– अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
– वी. सोमन्ना को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
– डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
– प्रो. एस. पी. सिंह बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
– शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
– कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
– बी. एल. वर्मा को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
– शांतनु ठाकुर को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
– सुरेश गोपी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
– डॉ. एल. मुरुगन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
– अजय टम्टा को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
– बंडी संजय कुमार को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
– कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
– भागीरथ चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
– सतीश चंद्र दुबे को कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
– संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
– रवनीत सिंह को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
– दुर्गादास उइके को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
– रक्षा निखिल खडसे को युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
– सुकांत मजूमदार को शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
– सावित्री ठाकुर को महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
– तोखन साहू को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
– राज भूषण चौधरी को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
– भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा को भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
– हर्ष मल्होत्रा को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
– निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
– मुरलीधर मोहोल को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
– जॉर्ज कुरियन को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
– पबित्रा मार्गेरिटा को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री

जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला मामला, पूजा एक्सप्रेस से चारों शव जयपुर पहुंचे
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की पहली ली थी. इस बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश