Home » राजस्थान » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह-2024 समारोह को लेकर तैयारियों में जुटा आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह-2024 समारोह को लेकर तैयारियों में जुटा आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन

*जयपुर(सुनील शर्मा)* प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण प्रदेश में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय आयोजन होगा।वहीं जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर भी 21 जून को प्रातः7 से 8 बजे तक योगाभ्यास किया जाएगा।

राज्य स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लिए शनिवार कोे कलक्टर सभागार में आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ.आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन समितियों की बैठक आयोजित हुई।बैठक में निदेशक ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए समिति प्रभारियों को दिशा निर्देश प्रदान किये।साथ ही योग स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया।प्रत्येक टीम में 5 सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी जयपुर संभाग डॉ.सीतेश्वर प्रसाद भारद्वाज,मुख्य कार्यकारी अधिकारी औषध पादप मण्डल डॉ.बत्तीलाल बैरवा,सहायक निदेशक डॉ.समय सिंह एवं डॉ.दिनेश कुमार शर्मा,रजिस्ट्रार इंडियन मेडिसिन बोर्ड डॉ.कमल चन्द शर्मा,उपनिदेशक कैम्प कार्यालय डॉ.घनश्याम मीणा, सहायक निदेशक डॉ.रमेश मीणा एवं डॉ.जगदीश प्रसाद बैरवा,उपनिदेशक जयपुर व डॉ.कैलाश चन्द शर्मा, सहायक निदेशक डॉ.अंशुमान चतुर्वेदी एवं अन्य समितियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास