Home » राजस्थान » सार्वजनिक निर्माण विभाग में मंत्रालयिक सेवा कैडर का हुआ पुनर्गठन।।मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी संघ अध्यक्ष नवल किशोर सैनी ने निभाई अहम भूमिका

सार्वजनिक निर्माण विभाग में मंत्रालयिक सेवा कैडर का हुआ पुनर्गठन।।मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी संघ अध्यक्ष नवल किशोर सैनी ने निभाई अहम भूमिका

जयपुर(सुनील शर्मा)* राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्रालयिक सेवा के पुनर्गठन किया गया है।जिसके बाद विभाग के कर्मचारियों में खुशी लहर है।पुनर्गठन की पत्रावली करीब एक वर्ष से लंबित चल रही थी।लेकिन मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी संघ अध्यक्ष नवल किशोर सैनी के प्रयासों के चलते आचार संहिता हटने के महज एक सप्ताह में ही पत्रावली का निस्तारण करने हुए संस्थापन अधिकारी के 08 पदों से बढ़ाकर 33 पद,प्रशासनिक अधिकारी के 26 पदों को बढ़ाकर 101 पद और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 28 पदों को बढ़ाकर कुल 228 पद किये गए हैं।अध्यक्ष नवल किशोर सैनी ने बताया कि विभाग में लगभग एक वर्ष से पुनर्गठन की पत्रावली लंबित चल रही थी,जिसे आचार संहिता के बाद मात्र एक सप्ताह में निस्तारित करवा दिया गया है और शीघ्र ही विभाग में अधिकारी एवं कर्मचारियों की डीपीसी की कार्यवाही करवा कर पदस्थापन करवाया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश