Home » राजस्थान » #मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में इकोलॉजिकल जोन में चला जेडीए का पीला पंजा।।श्रीजी विस्तार,रिवर वैली एवं रूपनगर में चला जेडीए का पंजा*

#मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में इकोलॉजिकल जोन में चला जेडीए का पीला पंजा।।श्रीजी विस्तार,रिवर वैली एवं रूपनगर में चला जेडीए का पंजा*

*जयपुर(सुनील शर्मा)* जयपुर विकास प्राधिकरण प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 16.06.2024 को जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम जयसिंहपुरा खोर जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *रूप नगर* के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा वसूली की कार्यवाही की गई।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम बगराना जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *श्रीजी विस्तार* के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया एवं नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की
कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

साथ ही जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम बगराना जिला जयपुर में ही करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं विना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *रिवर वैली* के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

उक्त कार्यवाहियां प्रवर्तन अधिकारी जोन-10,09,03 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।साथ ही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रवर्तन अधिकारी त्रिभुवन कुमार वशिष्ठ द्वारा दिनांकः 16.06.2024 को जोन पी.आर.एन. (साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित हीरापथ बी.2 बाईपास न्यू सांगानेर रोड़ से वन्देमातरम् मार्ग तक प्रस्तावित 100 फीट सेक्टर रोड़ पर माननीय उच्च न्यायालय डीबी सिविल रिट पिटीशन संख्या 11818/2023 में निर्णय 16.011.2023 की पालना में किये गये अतिकमणों को उपायुक्त जोन-पी.आर.एन. (साउथ) एवं कार्यालय में पदस्थापित तकनीकी टीम के साथ जाकर मौके पर 100 फीट सेक्टर में आ रहे अतिक्रमणों को हटाने हेतू समझाईश की गई जिसमें मुख्य रूप से हेमराज मीणा Exn.एवं डीसी-02 जगदीश यादव,तहसीलदार अनिल पाण्डे इत्यादि उपस्थित थे।

*लगातार तीव्र गति से बस रही अवैध कॉलोनियों पर आखिर क्यों नही हो रही कार्यवाही*

आपको बता दे की जोन 10 प्रवर्तन अधिकारी सपना पुनिया लगातार अपने क्षेत्र में जाने के बाद भी अवैध कॉलोनिया लगातार तीव्र गति से संचालित है कई ऐसी कोलोनिया आज भी ऐसी है जिनके उप्पर पूर्व में कार्यवाही की गई थी लेकिन आज उनकी दिशा एवं दशा देखने योग्य है गोनेर रोड पर इंद्रा गांधी नगर पर कई अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही हुई थी लेकिन आज वहा काम निरंतर संचालित है अगले अंक में प्रकाशित करेंगे ऐसी कोनसी कोलोनिया है जो कार्यवाही के बाद भी निरंतर संचालित है

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश