Home » राजस्थान » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, कहा-इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में लिया हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, कहा-इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में लिया हिस्सा

नई​ दिल्ली: 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के चौथे दिन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं. देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था. करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है.

इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है. इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है. कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला राष्ट्रपति भवन से संसद भवन पहुंचा. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान