Poola Jada
Home » राजस्थान » पीसीसी चीफ डोटासरा नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने पर दे रहे उल्टे सीधे बयान:मुकेश पारीक

पीसीसी चीफ डोटासरा नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने पर दे रहे उल्टे सीधे बयान:मुकेश पारीक

जयपुर(सुनील शर्मा)भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा दिए जा रहे अमर्यादित बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने जिस प्रकार से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए आचरण दिखाया है वह हमारे प्रदेश के वातावरण के अनुरूप नहीं है।एक प्रदर्शन में कांग्रेसी नेताओं द्वारा जिस प्रकार से प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ स्तरहीन भाषा का उपयोग किया है वह उनकी मनोदशा को दर्शाता है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा जिस प्रकार से आजकल बयानबाजी कर रहे है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से अवसाद में है।इससे वे हतोत्साह में अनर्गल बयान देकर अपने अवसाद को दूर करने का प्रयास कर रहे है और अमर्यादित आचरण कर रहे है।गोविंद सिंह डोटासरा के इस तरह के आचरण को प्रदेश की जनता और भाजपा स्वीकार नहीं करेगी।फिर भी अगर वो इस तरह के आचरण को दोहराएंगे तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ सरकार द्वारा कानूनी सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश