Home » राजस्थान » ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न

ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न

जयपुर(सुनील शर्मा)लोकसभा में भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रह चुके कोटा सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने जाने पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल छा गया।संसद भवन से लोकसभा की कार्यवाही को भाजपा प्रदेश कार्यालय में लाइव किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया,नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री पींकेश पोरवाल,भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई,वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी सांसदों ने कोटा सांसद ओम बिरला को फिर से लोकसभा अध्यक्ष बनाया है इसके लिए प्रधानमंत्री को साधुवाद-धन्यवाद।मुझे विश्वास है कि जिस तरह 17वीं लोकसभा में ओम बिरला ने सदन का संचालन कुशल तौर पर किया था,उससे भी बेहतर तरीके से 18वीं लोकसभा में सदन की कार्यवाही चलेगी।इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का जो लक्ष्य है वो भी पूरा होगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कहा कि लोकसभा स्पीकर के पद पर लगातार दूसरी बार राजस्थान से सांसद ओम बिरला को चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। सांसद ओम बिरला की कार्य कुशलता के चलते ही सभी सांसदों ने उनके नाम पर सहमति जताई है।ऐसे में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि लोकसभा स्पीकर जैसे पद पर लगातार दूसरी बार ओम बिरला को जिम्मेदारी देना निश्चित तौर पर राजस्थान को बहुत बड़ा सम्मान मिला है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष ने भी तारीफ की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ओम बिरला को आसन तक पहुंचा कर बधाई दी।ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने से पूरे देश में राजस्थान का मान-सम्मान एक बार फिर से बढ़ा है।

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि कोटा सांसद ओम बिरला का लोकसभा अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।सदन में विपक्ष भी चाहता था कि योग्य और कार्य कुशल व्यक्ति अध्यक्ष बनें,ऐसे में ओम बिरला को ध्वनिमत से अध्यक्ष बनाना पूरे प्रदेश के साथ देश के लिए गौरव का क्षण है। ओम बिरला का पिछला कार्यकाल भी सफल रहा है ऐसे में अब फिर से पांच साल तक सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर फैसले किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि भाजपा सांसद ओम बिरला को सदन में लोकसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और आतिशबाजी कर खुशियां व्यक्त की। भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्पीकर पद की कार्यवाही को लाइव दिखाया गया।इस दौरान भाजपा सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया,भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश मीडिया सह संयोजक मेहराज सिंह चौधरी,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची,भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र कटारा,पैनेलिस्ट डॉ चेतन प्रकाश राजपुरोहित,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी,युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश