जयपुर(सुनील शर्मा)जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने शुक्रवार को प्रतापनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र विश्नोई, पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेंद्र सागर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व आशाराम चौधरी,सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद कुमार शर्मा सहित संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।इस दौरान आयुक्त जोसेफ ने कहा कि पुलिस की इस सकारात्मक पहल से आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर बढ़ रहा है।साथ ही आयुक्त ने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए सभी थानों में भी प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद,जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे,जमीन के डबल पट्टे, अवैध कब्जे,चोरी,मारपीट,धमकी सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।
जिस पर आयुक्त ने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस आयुक्त ने शिप्रापथ,कानोता,करधनी, विद्याधरनगर,शिवदासपुरा,बगरू एवं चौमू थाने में जनसुनवाई कर सैकड़ों परिवादियों को राहत दी थी।

जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान जयपुर (पूर्व) पुलिस थाना सांगानेर,प्रतापनगर, रामनगरिया एवं मालपुरा गेट क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया।







