Poola Jada
Home » राजस्थान » वाहन चोरियों की घटना का चित्तौड़गढ़ पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

वाहन चोरियों की घटना का चित्तौड़गढ़ पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

चित्तौड़गढ़/जयपुर(सुनील शर्मा) दुपहिया वाहन चोरियों की घटना का खुलासा कर थाना कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटर साईकिलें बरामद की है।पुलिस ने दो बाईक चोरों के साथ दो खरीददार को भी हिरासत में लिया हैं।जब्त की गई बाइक चित्तौड़गढ़ शहर,मण्डफिया व जयपुर से चुराई गई है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर में बाईक चोरियो की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ तेज कुमार पाठक के सुपरविजन व थानाधिकारी कोतवाली संजीव स्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा शहर में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी कीरखेडा थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ निवासी देवराज पुत्र मुकेश कीर व नरेन्द्र उर्फ रोमन पुत्र लक्ष्मण कीर एवं चोरी की बाइक के खरीददार त्रेष्ठा थाना गंगरार निवासी कैलाश गुर्जर पुत्र माना उर्फ मन्नालाल गुर्जर व गोपालनगर थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ निवासी मुरली पुत्र बाबु तेली को गिरफ्तार कर चोरी की 11 मोटर साईकिले बरामद की हैं।

उक्त मोटर साईकिलें आरोपियों द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर,सांवरियाजी,जयपुर से चोरी की गई है।मामले में गिरफ्तार आरोपी देवराज कीर एवं कैलाश गुर्जर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तथा आरोपी नरेन्द्र उर्फ रोमन एवं मुरली तेली से अनुसंधान जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश