जयपुर(सुनील शर्मा)जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन पीआरएन-साउथ में मानसरोवर मैट्रो स्टेषन से सांगानेर फ्लाई ओवर तक 200 फीट सेक्टर रोड़ पर किये गये अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवाने की कार्यवाही दिनांकः 26.06.2024 से शुरू की गई,जो लगातार तीसरे दिन भी जारी रही जिसमें आज दिनांकः 28.06.2024 को मंगल फार्म,न्यू सांगानेर रोड़ से सांगानेर फ्लाई ओवर (रेल्वे लाईन) तक करीब 02 कि.मी. तक के एरिया में लगभग 280 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवाया गया।

*मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्री महेन्द्र कुमार शर्मा* के निर्देशन में उपायुक्त पी.आर.एन.(साउथ) उपनियंत्रक प्रवर्तन प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-08,09,14,
पी.आर.एन. (नोर्थ) एवं पीआरएन (साउथ) के सहयोग से मंगल फार्म,न्यू सांगानेर रोड़ से सांगानेर फ्लाई ओवर (रेल्वे लाईन) तक रोड़ सीमा से करीब 02 किलोमीटर के दायरे में 188 दुकानों/मकानों,02 होटल/कैफे,01 स्कूल,03 मैरिज गार्डन,18 व्यवसायिक कॉम्पलैक्स,05 चारदिवारी,01 मंदिरनुमा ढ़ांचा, होर्डिंग-साइन बोर्ड स्थाई-अस्थाई किये गये लगभग 280 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी,पोकलेण्ड मशीन व लोखण्डा गैस कटर,मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर 200 फीट रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उपायुक्त पी.आर.एन.(साउथ) समस्त उप नियंत्रक प्रवर्तन एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन-08, 09, 14, पी.आर.एन.(नोर्थ), पी.आर.एन.(साउथ), पुलिस लाईन से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस जाप्ता,स्थानीय पुलिस थाना,मानसरोवर व मुहाना का पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गयी।

इस दौरान मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मानसरोवर मैट्रो स्टेशन से सांगानेर फ्लाई ओवर तक 200 फीट सेक्टर रोड़ पर किये गये अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवाने की कार्यवाही दिनांकः 26.06.2024 से दिनांकः 28.06.2024 तक निरन्तर जारी रखते हुये 6.5 किलोमीटर से माननीय न्यायालय के स्थगन आदेषों की पालना में कुछ अतिक्रमण को छोड़कर कुल 650 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटावाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाकर कार्यवाही सम्पादित की गई।





