जयपुर(सुनील शर्मा)भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेताओं से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिन्दुओं को हिंसक बताया और हिन्दुओं का अपमान किया।कांग्रेस पार्टी की ओर से एक समुदाय विशेष के लोगों के लिए हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से हिन्दुओं के खिलाफ दिए गए इस बयान को वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए।राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी हाय हाय, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं,राहुल गांधी माफी मांगों जैसे नारे लगाए।इस दौरान जयपुर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी,विक्रम चौधरी,कमल स्वामी, भुवनेश गुप्ता,भीमराज मीणा,भरत सिंह,सुरज घोडीवाल,राजवीर राठौड, विजेंद्र महावा,अमित चौधरी,अर्पित शर्मा,पवन शर्मा,दीपक शर्मा,लोहित सिंह,आशीष शर्मा,हर्षित तिवाड़ी सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






