जयपुर(सुनील शर्मा)जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम रोपाड़ा में करीब 15 बीघा जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम रोपाड़ा में जेडीए स्वामित्व की करीब 15 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर भू-माफियों द्वारा कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल, कोठरियानुमा ढ़ांचे बनाकर,तारबंदी कर व अन्य अवैध निर्माण कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-10 को पत्र लिखा गया है।

उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-10,14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।







