Home » राजस्थान » किरोड़ी लाल बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को इस्तीफे की कॉपी सौंप दी, स्वीकार करना या नहीं आलाकमान करेगा तय

किरोड़ी लाल बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को इस्तीफे की कॉपी सौंप दी, स्वीकार करना या नहीं आलाकमान करेगा तय

नई दिल्लीः किरोड़ी लाल मीणा आज दिल्ली दौरे पर पहुंचे है. जहां उन्होंने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा से मुलाकात की है. इसके बाद किरोड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को इस्तीफे की कॉपी सौंप दी है. मैंने जनता के बीच घोषणा की थी इसलिए इस्तीफा दिया है. उन्होंने मुझे 10 दिन बाद फिर दिल्ली बुलाया है.

इस्तीफा स्वीकार करना या ना करना आलाकमान तय करेगा. किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुझे किसी बड़े पद की चाहत नहीं थी. नैतिकता के नाते मैंने इस्तीफा दिया. 20 दिन पहले ही सीएम को इस्तीफा दे दिया था.

बता दें कि मीणा की सप्ताहभर के भीतर यह दूसरी दिल्ली यात्रा है. हाल ही दिल्ली जाने के बाद मीणा ने संगठन पदाधिकारियों से बातचीत की थी. और आज एक बार फिर वो दिल्ली दौरे पर पहुंचे है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास