Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में अब मिलेगी तीन महीने की एडवांस पेंशन:घर बैठे कर सकेंगे आवेदन; फैमिली पेंशनर्स को भी सुविधा

राजस्थान में अब मिलेगी तीन महीने की एडवांस पेंशन:घर बैठे कर सकेंगे आवेदन; फैमिली पेंशनर्स को भी सुविधा

राजस्थान के पेंशनर्स को भी अब सरकारी कर्मचारियों की तरह तीन महीने का एडवांस पैसा लेने की सुविधा मिलेगी। पेंशनर्स अब तीन महीने की पेंशन एडवांस ले सकेंगे। रिटायर्ड कर्मचारी की जगह फैमिली पेंशन लेने वालों को भी तीन महीने की पेंशन एडवांस मिल सकेगी।

पिछले दिनों सरकार ने यह फैसला किया था। सरकार के फैसले के बाद वित्त विभाग ने सर्कुलर जारी कर दिया है। प्रदेश में 8 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, 4.75 लाख पेंशनर्स हैं।

इनमें 3.22 लाख रिटायर्ड कर्मचारी खुद पेंशनर हैं, जबकि 1.53 लाख फैमिली पेंशनर्स हैं। अब तक सरकारी कर्मचारियों को ही तीन महीने की सैलेरी तक का पैसा एडवांस मिलता था, पेंशनर्स को यह सुविधा नहीं थी।

एडवांस का पैसा लोन के तौर पर मिलेगा
पेंशनर्स को तीन महीने के पेंशन का एडवांस का पैसा लोन के तौर पर मिलेगा। इसे अलग अलग किश्तों में चुकाना होगा, इसके लिए पेंशनर्स को विकल्प चुनना होगा। जिस महीने एडवांस लेंगे उसके अगले महीने की पेंशन में किश्त का पैसा कटना शुरू हो जाएगा।

एसएसओ आईडी से घर बैठे अप्लाई कर सकेंगे
पेंशनर्स को तीन महीने की पेंशन के बराबर पैसा एडवांस लेने के लिए एसएसओ आईडी के जरिए आवेदन करना होगा। घर बैठे इसके जरिए आवेदन कर सकेंगे। जो पेंशनर्स इंटरनेट फेंडली नहीं हैं, वे ई-मित्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पेंशनर्स को एसएसओ आईडी से सरकार के इंटीग्रेटेड फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) 3.0 सिस्टम में लॉग इन करना होगा। सर्विस प्रोवाइडर को अंडरटेकिंग देनी होगी। आरएफएसडीएल के पोर्टल पर आवेदन कर अंडरटेकिंग दे सकते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश