Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » ट्रक से टकराकर दीवार में घुसी बस, ड्राइवर की मौत:आमने-सामने की टक्कर में यात्री फंसे, पांच घायल

ट्रक से टकराकर दीवार में घुसी बस, ड्राइवर की मौत:आमने-सामने की टक्कर में यात्री फंसे, पांच घायल

जोधपुर से जैसलमेर जाती प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं बस ड्राइवर सहित पांच सवारी बुरी तरह फंस गए। लोगों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।

हादसे की सूचना पर राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा है और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से MDM हॉस्पिटल भेजा गया

जानकारी अनुसार जोधपुर से सुबह शिव के लिए एक प्राइवेट बस रवाना हुई थी। बड़ली गांव के पास बस एक ट्रक से टकराने के बाद एक दीवार में जा घुसी। ट्रक सूरसागर से आकली जा रहा था।

हादसे में ट्रक ड्राइवर पन्नालाल (25) को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार तीन महिलाओं सहित पांच यात्री घायल हुए है। तीनों को एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश