Home » राजस्थान » ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत:डॉक्टर को दिखाकर कोटा से कैथून लौटते हादसा, दोनों टीचर रहें

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत:डॉक्टर को दिखाकर कोटा से कैथून लौटते हादसा, दोनों टीचर रहें

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर चला गया। घटना सोमवार देर शाम साढ़े पांच बजे के आस-पास की है।

कोटा उद्योग नगर थाना एसआई मोहम्मद इब्राहिम ने बताया- हादसे में कैलाश चंद गौतम (60) और उनकी मां हरज्योत बाई की मौत हो गई। उनके रिश्तेदार भव्य गौतम ने शिकायत दी है।

ट्रक ने साइड से मारी टक्कर

एसआई ने बताया कि कैलाश चंद गौतम पुराने थाने के पास कैथून के रहने वाले थे। वह बाइक पर अपनी मां को बैठाकर कोटा में डॉक्टर को दिखाने लाए थे। वापस कैथून लौटते हुए रायपुरा इलाके में नहर के पास मेन रोड पर चढ़ रहे थे।

उस दौरान एक ट्रक गुजरा। ट्रक के साइड से टक्कर लगने से दोनों नीचे गिर गए। कैलाश के पैर और पेट में चोट लगी। मां के हाथों में चोट लगी। दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया।

30 जून को रिटायर हुए थे

फुफेरे भाई हरिमोहन ने बताया कि कैलाश थर्ड ग्रेड टीचर थे। अभी 30 जून को ही रिटायर हुए थे। एक जुलाई को रिटायरमेंट पार्टी दी थी। कैलाश के तीन बच्चे है। जिनमें से एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। मां हरज्योत भी टीचर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास