Home » राजस्थान » सीपी जोशी का बड़ा दावा, कहा- उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी 5 सीटें

सीपी जोशी का बड़ा दावा, कहा- उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी 5 सीटें

डीडवाना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी आज डीडवाना कुचामन जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान कुचामन सिटी में सर्व ब्राह्मण समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत और अभिनंदन किया.

इस अवसर पर मीडिया से रूबरू हुए सीपी जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में पांच विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सभी पांच सीट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार ने 6 महीने के अल्पकाल में ही प्रदेश की जनता से जुड़े वह कार्य किए हैं जो पहले के सरकार नहीं कर पाई.

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जो बजट पेश किया है वो ऐसा बजट है जिसकी तारीफ विपक्ष भी कर रहा है. प्रदेश के हर तबके हैं वर्ग का ख्याल इस बजट में रखा गया है जो सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और कदम है. स्वच्छ राजस्थान, समर्थ राजस्थान, सशक्त राजस्थान और विकसित राजस्थान की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया गया है.
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लोगों के भी नाम जुड़ पानी की समस्या के बारे में जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी को बताया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी उन्होंने यह भी माना की इस योजना में जो पात्र नहीं है वो तो फायदा उठा रहे हैं और जो जरूरतमंद है उन्हें योजना का सही अर्थों में फायदा नहीं मिल पा रहा है . इस समस्या को भी दूर कराया जाएगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान