Home » राजस्थान » अभिनंदन वंदन कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने किया संबोधित

अभिनंदन वंदन कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने किया संबोधित

जयपुर(सुनील शर्मा) राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में गांव गरीब और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का निरंतर प्रयास रहा है।राजस्थान में भी अब सभी को साथ लेकर काम करूंगा।प्रयास रहेगा कि राजस्थान सभी क्षेत्रों में अग्रणी बने।

राज्यपाल बागडे मुख्यमंत्री निवास में अभिनंदन-वंदन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि कलराज मिश्र ने संविधान जागरूकता के लिए जो नवाचार किए वह बहुत महत्वपूर्ण है।प्रयास करूंगा कि उनके कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।

साथ ही राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता,पशुपालन,डेयरी,शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं कमजोर तबके के लोगों के उत्थान में मेरी विशेष रूचि रही है।प्रयास करूंगा कि राज्यपाल रहते हुए इन क्षेत्रों में काम करते हुए राजस्थान को विकास की राहों पर ले जाया जाए।

राज्यपाल ने अपने अभिनंदन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सहकारिता का अर्थ ही है मिल—जुल कर कार्य करें।इसी सोच से भविष्य में कार्य होगा।उन्होंने राजभवन में बने संविधान पार्क की चर्चा करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष रहे।वह महाराष्ट्र से ही थे।

राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल जी को स्मरण करते हुए कहा कि उनके साथ तीन दिन रहने का सौभाग्य मिला। जनसंघ का 1967 में अधिवेशन था, उसमें माननीय दीनदयाल जी आए थे। तब उनकी सेवा का और साथ रहने का अवसर मिला।

सार्वजनिक जीवन में रहते सदा गांव गरीब के लिए कार्य करने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि दुग्ध व्यवसाय के लिए आरंभ से हमने कार्य किया। दूध के विपणन के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया।पशुपालन,खेती से सहकारिता से कैसे आम जन का कल्याण हो,इस पर कार्य किया जाए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।