Home » राजस्थान » रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

जयपुर उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के निर्देशों पर रोडवेज ने महिलाओं और बालिकाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज बसों में मिलने वाली निःशुल्क यात्रा के आदेश जारी किए। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलायें एवं बालिकाएं 19 अगस्त को रात्रि 11:59 तक रोडवेज़ की समस्त श्रेणी (वातानुकूलित, वोल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह छूट राज्य की सीमा तक देय होगी।

महिलायें बसों के संचालन संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 18002000103/149 एवं विभागीय वेबसाईट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर प्राप्त कर सकती हैं ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।