Home » राजस्थान » जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा मानकों की पुलिस द्वारा की गई सघन जाँच

जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा मानकों की पुलिस द्वारा की गई सघन जाँच

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशानुसार जयपुर शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जयपुर पुलिस द्वारा सघन जाँच की गई। पुलिस द्वारा सभी कोचिंग संस्थानों को सख़्त निर्देश दिये की सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जाँच के लिए सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों द्वारा अपने कोचिंग भवन के बिल्डिंग व बेसमेंट,अग्निशमन सुरक्षा संबंधित एवं किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में भवन से निकासी की समुचित व्यवस्था साथ ही नियमानुसार संबंधित सरकारी संस्थाओं से सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त किया है या नहीं ।

बुधवार को आयुक्तालय क्षेत्र में 538 संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरीयों का पुलिस द्वारा निरीक्षण कर उक्त मानकों की जाँच की गई। जाँच में 69 संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनिमितता पाई गई जिसमें 31 संस्थानों को नोटिस एवं 38 संस्थानों की सील की कार्रवाई की गई।सुरक्षा मानकों की जाँच की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास