Home » राजस्थान » कार सवार ने कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर:महिला सिपाही का पैर फ्रैक्चर; हेड कॉन्स्टेबल के छाती-कमर में आई चोट

कार सवार ने कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर:महिला सिपाही का पैर फ्रैक्चर; हेड कॉन्स्टेबल के छाती-कमर में आई चोट

जयपुर में नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार युवक ने महिला पुलिस सिपाही और ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।

हादसे में महिला कॉन्स्टेबल सुनीता का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि हेड कॉन्स्टेबल रामपाल के सीने और कमर पर चोट आई है। इधर, पुलिस ने कार सवार को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आरयूएचएस में पहुंचाया। मौके पर मौजूद हैड कॉन्स्टेबल रामपाल ने बताया कि कार जयपुर की ओर आ रही थी। उनकी ड्यूटी कुंभा मार्ग पर थी। कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार ने मौके पर मौजूद महिला कॉन्स्टेबल को टक्कर मारी और फिर उनकी बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार सवार ने प्रताप नगर थाने की जीप को भी टक्कर मार दी। मामले में घायल पुलिसकर्मियों की ओर से मामल भी दर्ज करवाया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश