Home » राजस्थान » राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में किया झंडारोहण, RAC गारद की ली सलामी

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में किया झंडारोहण, RAC गारद की ली सलामी

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में झंडारोहण किया. बाद में उन्होंने ‘RAC गारद’ की सलामी ली. राज्यपाल ने राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को पुस्तक एवं मिठाई वितरित की.

उन्होंने स्वाधीनता दिवस की सभी को बधाई देते हुए राष्ट्र की समृद्धि और संपन्नता के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया. राज्यपाल ने राजभवन में औषधि उद्यान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में युद्ध स्मारक के रूप में टी 55 का भी लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा के शौर्य का प्रतीक यह टैंक देश की सेवा के पराक्रम का प्रतीक है. स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

 

 

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश