Home » राजस्थान » राजस्थान में इस सीजन बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में इस सीजन बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बीसलपुर बांध से जुड़ी बड़ी अपडेट:
बीसलपुर बांध से जुड़ी बड़ी अपडेट खबर सामने आ रही है. पिछले मानसून से आगे बांध का जलस्तर निकला. बांध का जलस्तर 314. 07 RL मीटर पहुंचा. पिछले मानसून अधिकतम 314.01 RL मीटर जलस्तर था. बांध के भराव क्षेत्र में त्रिवेणी की ऊंचाई गिरकर 3.40 मीटर पर आई. बांध में कुल भराव क्षमता का 74.34  प्रतिशत पानी आया. बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है. आपको बता दें कि राजस्थान में बारिश के बीच बीसलपुर के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है. बांध में इस मानसून अब तक 9 महीने के पानी की आवक हुई है. त्रिवेणी में बनास, भेड़च और मेनाली से पानी की आवक जारी है. यही कारण है कि बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है.

पांचना बांध से जल निकासी जारी: 
करौली जिले के सबसे बड़े पांचना बांध से जल निकासी जारी है. बांध के दो गेट खोलकर 1312 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है. बांध का जल स्तर 258.10 मीटर पहुंचा है. बांध का अधिकतम भराव जल स्तर 258.62 मीटर है. क्षेत्र में बारिश के चलते बांध में पानी की आवक बरकरार है. सिंचाई विभाग XEN सुशील गुप्ता नजर रखे हैं.

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का आंकड़ा जारी:
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया. बांसवाड़ा और डूंगरपुर में बारिश का जोर रहा. पांच स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज हुई. 15 स्थान पर भारी बारिश दर्ज हुई. बांसवाड़ा के बागीदौरा में 202 एमएम बारिश दर्ज हुई. बांसवाड़ा में तीन जगह अति भारी और पांच स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई. डूंगरपुर में दो स्थानों पर अति भारी बारिश और पांच स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास