Home » राजस्थान » श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज छोटी काशी में नन्दोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं का लगा तांता

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज छोटी काशी में नन्दोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं का लगा तांता

जयपुरः श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज छोटी काशी में नन्दोत्सव मनाया जा रहा है. जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में नन्दोत्सव को लेकर खासा उत्साह और हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है. श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ. और पूरा मंदिर परिसर कृष्ण के जयकारों से गूंज रहा है. 

श्री कृष्ण और राधा की आरती हो रही है. माखन चोर नंदलाल की जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा का भी गोविंद देव जी मंदिर दर्शन का प्रस्तावित कार्यक्रम है.

भक्तों में भी नन्दोत्सव को धूमधाम से मना रहे है. और चारों ओर नंद के आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की. जैसे जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. हर कोई श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहा है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास