Home » राजस्थान » श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत 12 घायल:स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, बिशनगिरी मेले से लौट रहे थे आगरा

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत 12 घायल:स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, बिशनगिरी मेले से लौट रहे थे आगरा

बिशनगिरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार तड़के अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा स्टीयरिंग फेल होने से हुआ।

आंगई थाने के हेड कॉन्स्टेबल अशोक सिकरवार ने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिली थी। हादसे की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक मृतक के साथ सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल भेजा। जहां से दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र सिंगायच गांव के रहने वाले हैं, जो सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर बिसनगिरी मेले में शामिल होकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान गडरपुरा गांव के पास स्टीयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर पलट गया।

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि हादसे में वीरेंद्र ठाकुर (45) पुत्र नवल सिंह की मौत हो गई। वहीं, मासूम हेमंत (15) पुत्र महेंद्र सिंह ने इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ ​दिया। जबकि एक महिला श्रद्धा (50) पत्नी ओमवीर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोग मोहित (20) पुत्र चंद्रसेन, नवीन (16) पुत्र दिनेश, रॉकी (18) पुत्र संजू कुसुमा (40) पत्नी प्रमोद, अनीता (35) पत्नी किशनवीर, वीरवती (35) पत्नी महेंद्र, शीला (40) पत्नी वीरेंद्र, खूटी (50) पुत्र बेदी, महेंद्र (40) पुत्र रामचरण, यशपाल (18) पुत्र विनोद और हिमांशु (8) पुत्र नेत्रपाल का बड़ी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास