Home » राजस्थान » जयपुर में अल सुबह से झमाझम बारिश, 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना

जयपुर में अल सुबह से झमाझम बारिश, 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना

जयपुर: राजस्थान के कई​ जिलों में बारिश का दौर जारी है. राजधानी जयपुर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. जयपुर के करीब करीब सभी इलाकों में बारिश हो रही है. अल सुबह से राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो रही है. 22 गोदाम, सिविल लाइंस, रामबाग, सोडाला, टोंक रोड, JLN मार्ग, परकोटा, मानसरोवर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है.

5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:

प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और राजसमंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. एहतियातन अजमेर जिले में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई. राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है.

अगले 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना:

सिस्टम के प्रभाव से अगले 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है. आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज बारिश की आशंका है. कल अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा और शेखावाटी के जिलों समेत अन्य कई जगह तेज बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान अजमेर में सबसे ज्यादा 71 एमएम बारिश हुई.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास