Home » राजस्थान » Haryana Elections: समाजवादी पार्टी हरियाणा में नहीं लड़ेगी चुनाव, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ऐलान

Haryana Elections: समाजवादी पार्टी हरियाणा में नहीं लड़ेगी चुनाव, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ऐलान

हरियाणाः हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ेगी. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. जिसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हरियाणा में INDIA गठबंधन का साथ देंगे. 

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि हरियाणा चुनाव में ‘INDIA ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है. हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे. कि बात सीट की नहीं जीत की है.

हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया एलायंस’ की जो भी पार्टी सक्षम होगी. हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे.

 

L

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास