हरियाणा/ हिसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा उकलाना हलके से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री अनूप धानक के चुनाव कार्यालय का आज उकलाना मंडी में हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व उकलाना हलके के कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुति दी।उसके बाद उकलाना के अग्रवाल सेवा सदन में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अनूप धानक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट जाएं और खुद को प्रत्याशी समझ कर एक-एक मतदाता से संपर्क करके भाजपा को वोट देने की अपील करें ताकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बने और उकलाना हल्के का ज्यादा से ज्यादा विकास हो।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए एक-एक मतदाता तक संपर्क करें।इस बार उकलाना हलके में भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाना है।साथ ही उन्होंने कहा कि उकलाना हल्के की जनता विकास के लिए लगातार तीसरी बार मुझे विधायक चुनेगी ताकि हल्के में ओर ज्यादा विकास कार्य करवाये जा सकें।

भाजपा के हिसार जिला के प्रवासी प्रभारी व राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौर,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल,प्रभारी वैभव बिदानी,जयपाल चौहान,बहादुर सिंह नंगथला,हवासिंह धारीवाल,सुरजीत ख्यालिया,रामफल नैन ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और कहा कि भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है और एक एक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है।पार्टी हाईकमान ने अनूप धानक को उकलाना हल्के से प्रत्याशी बनाकर भेजा है और हम सबको मिलकर उकलाना हल्के में कमल खिलाना है और अनूप धानक को विधायक बनाना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि आज से ही गांव-गांव, घर-घर पहुंचे और भाजपा को वोट देने की अपील करें।बैठक में भाजपा के उकलाना हल्के के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर इनेलो के उकलाना हल्का के युवा अध्यक्ष मनीष किरमारा ने इनेलो पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।






