Home » राजस्थान » जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी का झांसा देकर फंसाया, तेजाब डालने की दी धमकी

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी का झांसा देकर फंसाया, तेजाब डालने की दी धमकी

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। पुलिस को बताने पर तेजाब डालने की धमकी दी। गलतागेट थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (गलतागेट) लिखमा राम कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- चार दरवाजा निवासी 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी उत्तर प्रदेश निवासी हसब्बर खान से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी हसब्बर खान ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि मिलने के बहाने गलतागेट इलाके स्थित एक होटल में मिलने बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर आरोप हसब्बर लगातार देहशोषण करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। पुलिस में शिकायत करने की कहने पर आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने गलतागेट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास