Home » राजस्थान » जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश:अकेला पाकर घर में घुसा परिचित, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश:अकेला पाकर घर में घुसा परिचित, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने मारने की धमकी दी। सांगानेर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर) किशन लाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर निवासी नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नाबालिग बेटी के साथ परिचित युवक ने रेप का प्रयास किया है। आरोप है कि 10 सितम्बर को नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर रेप करने की कोशिश की।

शोर मचाकर विरोध करने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग निकला। परिजनों के घर पहुंचने पर नाबालिग पीड़िता ने आपबीती सुनाई। सांगानेर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास