Home » राजस्थान » जेडीसी आनंदी ने आईपीडी टावर,शिवदासपुरा में निर्माणाधीन सेटेलाईट अस्पताल का किया दौरा

जेडीसी आनंदी ने आईपीडी टावर,शिवदासपुरा में निर्माणाधीन सेटेलाईट अस्पताल का किया दौरा 

जयपुर(सुनील शर्मा)*जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन प्रमुख परियोजना आईपीडी टॉवर एवं शिवदासपुरा में निर्माणाधीन सेटेलाईट अस्पताल का दौरा किया।साथ ही जेएलएन मार्ग,जवाहर सर्किल व टोंक रोड़ इत्यादि पर चल रहे सड़क मरम्मतीकरण के कार्र्याें का मौका निरीक्षण किया गया। 

जेडीसी ने दौरे के दौरान आईपीडी टॉवर व कॉर्डियो भवन की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।आईपीडी टॉवर के विभिन्न चिकित्सीय तलों के कार्य हेतु प्रस्तावित इस्तेमाल व कार्य में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जेडीसी द्वारा कार्य की प्रगति में आ रही बाधाओं व मुद्दों,जिन पर निर्णय बाकी है के बारे में जाना व इस हेतु तत्काल कार्यवाही कर संबंधित से सम्पर्क करने के आवश्यक निर्देष दिए।कार्डियों भवन के कार्य को अक्टूबर-2024 तक पूर्ण करने एवं प्रोजेक्ट के विभिन्न कार्यों हेतु काम में ली जा रही निर्माण सामग्री गुणवत्तापूर्ण लगाने के निर्देष दिए।

जेडीसी ने बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कें जेएलएन मार्ग,जवाहर सर्किल व टोंक रोड़ इत्यादि पर चल रहे कोल्ड मिक्स से पेच रिपेयर कार्य का औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिष्चित करने एवं सड़कों को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए।

जेडीसी ने दीवाली व राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट – 2024 के मद्देनजर सभी सड़कों को समयसीमा में सुधारने के निर्देश दिए। सांगानेर से हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के सामने की सड़क की चौड़ाई बढ़ाने में आ रही कठिनाईयों व उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिससे टोंक रोड से महल रोड़ को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क को शीघ्र पूर्ण किया जा सके।

जेडीसी ने शिवदासपुरा में रिंग रोड के पास निर्माणाधीन 50 बेड के सेटेलाईट अस्पताल का अवलोकन किया। अस्पताल में प्रस्तावित विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सेटेलाईट अस्पताल में अपर्याप्त ड्रेनेज से भवन निर्माण में हुई विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त कर इस भवन व अन्य सभी आगामी भवनों में समुचित ड्रेनेज,वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर व भवन में आवष्यकतानुसार एस.टी.पी. निर्माण करने के निर्देष दिए।सेटेलाईट अस्पताल भवन हेतु समुचित पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जेडीसी द्वारा प्रोजेक्ट से संबंधित अभियन्ताओं को फील्ड में रहकर निरंतर मॉनिटरिंग के साथ कार्य प्राथमिकता/गुणवत्तापूर्ण रूप से तय समय सीमा में पूर्ण करवाने के सख्त निर्देश दिये गये।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास